-
बरेली इन्टरनेशनल यूनिवर्सिटी के सभागार में चंद्रयान – 3 का सीधा प्रसारण
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने बुधवार को अंतरिक्ष क्षेत्र में नया इतिहास रचते हुए चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से लैस लैंडर मौड्यूल की साफ्ट लैंडिंग कराने में सफलता प्राप्त की भारतीय समयानुसार साय: 06:04 मिनट पर चंद्रमा की सतह को छूआ। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बरेली इन्टरनेशनल यूनिवर्सिटी के प्रांगण में स्थित रोहिलखण्ड मेडिकल कालेज के आडिटोरियम में दिखाया गया जिसमें विश्वविद्यालय के समस्त पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण द्वारा विशाल संख्या में अति – उत्साह के साथ भाग लिया गया।


